Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingशास्त्री (बी.ए.) प्रथम वर्ष मे नियमित प्रवेश के लिए 19 जून तक...

शास्त्री (बी.ए.) प्रथम वर्ष मे नियमित प्रवेश के लिए 19 जून तक ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्रीगंगा शार्दूल राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय, बीकानेर में शास्त्री (बी.ए.) प्रथम वर्ष मे नियमित प्रवेश सत्र 2025-26 के लिए ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत ऑफलाईन आवेदन पत्र जमा करवाने की अन्तिम तिथि 19 जून (गुरुवार) है।

श्रीगंगा शार्दूल राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ महावीर प्रसाद सारस्वत ने बताया कि ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया सोमवार (9 जून) से प्रारम्भ हो गयी है। उन्होंने बताया कि कला वर्ग में किसी भी विषय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। अंतरिम प्रवेश सूची के अन्तर्गत प्रविष्ट विद्यार्थियों द्वारा शुल्क जमा करवाने की अन्तिम तिथि 25 जून है। आवेदक ऑफलाईन आवेदन पत्र महाविद्यालय से प्राप्त कर सकते है तथा अधिक जानकारी के लिये महाविद्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!