Hometrendingराजस्‍थान का नया डीजीपी कौन होगा? तीन दमदार नाम आ रहे सामने

राजस्‍थान का नया डीजीपी कौन होगा? तीन दमदार नाम आ रहे सामने

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के अध्‍यक्ष की नियुक्ति होने के साथ ही अब प्रदेश के नए पुलिस मुखिया यानी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। असल में, सरकार की ओर से यूआर साहू को आरपीएससी का अध्‍यक्ष नियुक्‍त जाने से पुलिस महानिदेशक का पद रिक्‍त हो गया है। इसके साथ ही इस कुर्सी की दौड़ में शामिल अधिकारियों के नाम सामने आने लग गए हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, डीजीपी पद के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डीजी राजीव शर्मा, संजय अग्रवाल और आनंद श्रीवास्‍तव के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। इनमें भी राजीव शर्मा और संजय अग्रवाल के बीच मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है।

आपको बता दें कि इन दोनों अधिकारियों का पुलिसिंग का लंबा और असरदार अनुभव रहा है। राजीव शर्मा वर्तमान में केंद्र में डेपुटेशन पर हैं। शर्मा राजस्थान कैडर के सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी प्रशासनिक पकड़ तथा केन्द्र सरकार में काम करने का अनुभव उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाता है। वहीं,  वरिष्ठ आईपीएस ऑफिसर संजय अग्रवाल वर्तमान में डीजी इंटेलिजेंस के पद पर तैनात हैं। वे मौजूदा भाजपा सरकार के भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाते हैं। बहरहाल, सरकार किस पर भरोसा जताएगी यह आने वाले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular