Saturday, June 20, 2026
Hometrendingप्रधानमंत्री ने जारी किया 300 रुपए का सिक्का, बीकानेर के सुधीर को...

प्रधानमंत्री ने जारी किया 300 रुपए का सिक्का, बीकानेर के सुधीर को मिला पहला सिक्का

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भोपाल में रानी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का पहला 300 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया। यह पहला 300 रुपए मूल्यवर्ग का सिक्का जाने माने मुद्रा विशेषज्ञ बीकानेर के सुधीर लुणावत को मिला है। आपको बता दें कि सुधीर पिछले 25 वर्षों से देश-विदेश के सभी तरह के सिक्कों और करेंसी नोटों का संग्रह और अध्ययन कर रहे हैंं। इस विशाल संग्रह के लिए सुधीर का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड सहित कई अन्य रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज है।

अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में बीकानेर के सुधीर लुणावत को मध्यप्रदेश शासन सचिवालय की तरफ से आमंत्रित किया गया था। सुधीर ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर देश का पहला 300 रुपए का सिक्का अपने संग्रह में शामिल किया। देश में जारी होने वाले कई सिक्कों के लिए बीकानेर के सुधीर लुणावत की मुख्य भूमिका रही है जिसमें आचार्य तुलसी की जन्म शताब्दी पर जारी हुए सिक्के, भगवान पार्श्वनाथ के जन्म और निर्वाण कल्याणक पर जारी हुए सिक्के तथा समाजसेवी हरखचंद नाहटा के 25वें स्मरोत्सव पर जारी हुए स्मारक सिक्के शामिल हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!