Saturday, June 20, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 2 से 4 जून तक आंधी-बारिश...

राजस्‍थान में फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 2 से 4 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। असल में, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में 2 से 4 जून के बीच दोपहर के बाद बाद कई जिलों में तेज मेघगर्जन, आंधी और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

विभाग के अनुसार, बूंदी, चित्‍तौडग़ढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार तेज हवाएं (50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा) का येलो अलर्ट जारी किया गया। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। विभाग ने अगले तीन दिन भरतपुर संभाग में आंधी-बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!