Friday, May 15, 2026
Hometrendingप्रो. अनिल कुमार छंगाणी बने एमजीएसयू में विज्ञान संकाय के अधिष्‍ठाता

प्रो. अनिल कुमार छंगाणी बने एमजीएसयू में विज्ञान संकाय के अधिष्‍ठाता

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने प्रोफेसर अनिल कुमार छंगाणी, विभागाध्यक्ष, पर्यावरण विज्ञान विभाग को आगामी 3 वर्षों के लिए अधिष्ठाता, विज्ञान संकाय, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर नियुक्त किया है।

इससे पूर्व प्रोफेसर छंगाणी वर्ष 2017 से 2019 तक अधिष्ठाता, विज्ञान संकाय व अधिष्ठाता छात्र कल्याण रह चुके हैं। वर्तमान में प्रोफेसर अनिल कुमार छंगाणी के पास विभागाध्यक्ष, पर्यावरण विज्ञान विभाग के अलावा विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर विज्ञान विभाग, भूगोल विभाग, अंग्रेजी विभाग, इतिहास विभाग, व कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग के साथ महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य कुलानुशासक का भी अतिरिक्त कार्यभार है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!