Friday, May 15, 2026
Hometrendingवन्‍यजीवों की संख्‍या के आधार पर तय हुए जिलों के शुभंकर, जानें-...

वन्‍यजीवों की संख्‍या के आधार पर तय हुए जिलों के शुभंकर, जानें- राजस्थान के जिला शुभंकर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान राज्य के वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण की दिशा में लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर जिले के लिए एक वन्यजीव को शुभंकर घोषित किया है।

आपको बता दें कि वन विभाग ने शुभंकर घोषित करने के लिए वन्यजीव की संख्या को मापदण्ड माना है। इसका चुनाव संबंधित जिले में पाए जाने वाले वन्यजीवों में से ही किया गया है।

यहां जानते हैं जिलावार शुभंकर...

1. अजमेर : खरमोर

2. अलवर : सांभर

3. बांसवाड़ा : जल पीपी

4. बांरा : मगरमच्छ

5. बाड़मेर : मरू लोमड़ी/लोकी

6. भरतपुर : सारस

7. भीलवाड़ा : मोर

8. बीकानेर : भट्टतीतर

9. बूंदी : सुर्खाब

10. चित्तौड़गढ़ : चौसिंगा

11. चूरू : कृष्ण मृग

12. दौसा : खरगोश

13. धौलपुर : पचीरा (इण्डियन स्क्रीमर)

14. डूंगरपुर : जांघिल

15. हनुमानगढ़ : छोटा किलकिला

16. जयपुर : चीतल

17. जैसलमेर : गोडावण

18. जालोर : भालू

19. झालावाड़ : गागरोनी तोता

20. झुंझुनूं : काला तीतर

21. जोधपुर : कुरंजा

22. करौली : घडिय़ाल

23. कोटा : उदबिलाव

24. नागौर : राजहंस

25. पाली : तेन्दुआ

26. प्रतापगढ़ : उड़न गिलहरी

27. राजसमंद : भेडिय़ा

28. सवाईमाधोपुर : बाघ

29. श्रीगंगानगर : चिंकारा

30. सीकर : शाहीन

31. सिरोही : जंगली मुर्गी

32. टोंक : हंस

33. उदयपुर : कब्र बिज्जू

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!