Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्थान हाईकोर्ट में चार न्यायाधीश नियुक्त, विधि मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

राजस्थान हाईकोर्ट में चार न्यायाधीश नियुक्त, विधि मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com केंद्रीय विधि मंत्रालय ने राजस्थान हाईकोर्ट में चार न्यायाधीश नियुक्त किए हैं। इनमें अधिवक्ता आनंद शर्मा, संदीप शाह, सुनील बेनीवाल और मुकेश राजपुरोहित शामिल हैं। इन चारों के नाम से नियुक्ति अधिसूचना जारी की। अब राष्ट्रपति भवन से नियुक्ति वारंट जारी होने के बाद, संभवतः शुक्रवार को राजस्थान उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ जोधपुर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

आपको बता दें कि राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के कुल 50 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से वर्तमान में 34 पदों पर न्यायाधीश कार्यरत हैं। चार नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद यह संख्या 38 हो जाएगी, जबकि 12 पद अब भी रिक्त रहेंगे। इन चारों अधिवक्ताओं की नियुक्ति को लेकर कानूनी जगत में खुशी की लहर है।

आपको यह भी बता दें कि मुकेश राजपुरोहित केंद्र सरकार के डिप्टी सॉलीसीटर जनरल के पद पर कार्यरत हैं। सुनील बेनीवाल और संदीप शाह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। नवनियुक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे में गति आने की संभावना है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!