Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरपुष्करणा दिवस पर पौधारोपण, वाहन रैली निकाली

पुष्करणा दिवस पर पौधारोपण, वाहन रैली निकाली

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। पुष्करणा दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा बीकानेर व युवा प्रकोष्ठ द्वारा आज सुबह सार्दुल पुष्करणा स्कूल में पौधारोपण किया गया। वहीं शाम को मूंधड़ों के चौक से वाहन रैली निकाली गई। रैली में खासतौर से युवकों ने जोश व उत्साह से भाग लिया।

रैली हर्षों के चौक से रत्ताणी व्यासों के चौक से बारह गुवाड़ चौक, नत्थूसर गेट होते हुए भाटोलाई तलाई स्थित कुलदेवी मां उष्ट्रवाहिनी के मंदिर पहुची। जहां सभी पुष्करणा बंधुओं द्वारा माँ उष्ट्रवाहिनी की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित, बीकानेर शाखा अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास, शाखा अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) गोविन्द जोशी, राजकुमार किराडू, सुनील व्यास, संदीप जोशी, अभय व्यास, रासबिहारी जोशी, दुर्गाशंकर व्यास, गंजिया महाराज, एडवोकेट सुरेश नारायण पुरोहित, एडवोकेट विजय आनन्द, एडवोकेट कन्हैयालाल, उमाशंकर बिस्सा, वेद व्यास व शहर के अनेक गणमान्य पुष्करणा उपस्थित थे।

पुष्करणा दिवस : शिविर में फोर्टिस की टीम ने की तीन सौ लोगों की जांच

पुष्करणा महिला मंडल ने मनाया पुष्करणा दिवस

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!