Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingराज्य स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता में बीकानेर की विभा सोनी का सुयश

राज्य स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता में बीकानेर की विभा सोनी का सुयश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजकीय बालिका उ. मा. स्‍कूल (लेडी एल्गिन) की छात्रा विभा सोनी पुत्री प्रवीण कुमार सोनी ने अजमेर मे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता सत्र 2023-24 (दिनांक 27 से 29/11/2024 ) मे भाग लेते हुए चित्रकला प्रतियोगिता मे तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

अजमेर में आयोजित भव्य समारोह में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा रू 5000/- पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर विभा को पुरस्कृत किया। छात्रा विभा सोनी ने इससे पूर्व भी राजस्थान राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता (अभिवृद्धि प्रतियोगिता-2024, दिनांक 23 फरवरी 2024) में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर बीकानेर का गौरव बढाया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!