Hometrendingकांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, बोले- अधिकारी मनमानी करता हैं तो उसे...

कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, बोले- अधिकारी मनमानी करता हैं तो उसे ठोक दिया करो…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सांगरिया से कांग्रेस विधायक और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया का एक विवादित बयान सामने आया है। इस बयान के बाद सियासी पारा हाई हो गया है। आपको बता दें कि विधायक पूनिया सेड़वा में ‘नशा नहीं नौकरी दो’ कार्यक्रम को लेकर चल रही सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ कोई अधिकारी मनमानी करता हैं तो उसे ठोक दिया करो, बाद में हम निपट लेंगे।

जानकारी के अनुसार, विधायक ने जब ये बयान दिया, उस दौरान मंच पर पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गफूर अहमद, बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल सहित अन्‍य नेता उपस्थित थे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular