HometrendingRajasthan Weather : पहाड़ों में हुई बर्फबारी, मैदानों में गिरा पारा, चलने...

Rajasthan Weather : पहाड़ों में हुई बर्फबारी, मैदानों में गिरा पारा, चलने लगी सर्द हवाएं

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में दिसम्‍बर के आरंभ से ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलने लगी है। इससे सर्द अहसास बढ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में बीते तीन-चार दिन में अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हुई है। आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिससे सर्दी का असर और ज्यादा बढ़ सकता है।

आपको बता दें कि बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के दस शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया है। शेखावाटी का फतेहपुर शहर माउंट आबू से भी ठंडा था। लेकिन अगले दिन फतेहपुर के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई, जिससे माउंट आबू फिर से सबसे ठंडा शहर बन गया। माउंट आबू का पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस और फतेहपुर का तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular