HometrendingRajasthan Weather : सर्दी की आहट के साथ ही बीकानेर संभाग के...

Rajasthan Weather : सर्दी की आहट के साथ ही बीकानेर संभाग के लिए आया अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सर्दी की आहट के साथ अलर्ट का दौर भी जारी हो गया है। मौसम विभाग ने 14 नवंबर को बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। विभाग ने हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में भी घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, बुधवार को बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं कोहरे का प्रभाव रहा। वहीं, प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया।

आज 0830 IST पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 60 से 95 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular