Hometrendingनिर्दलीय प्रत्‍याशी ने एसडीएम को थप्पड़ जड़ा, गिरफ्तारी की उठी मांग

निर्दलीय प्रत्‍याशी ने एसडीएम को थप्पड़ जड़ा, गिरफ्तारी की उठी मांग

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के दौरान टोंक जिले की देवली उनियारा विधानसभा सीट पर सियासी माहौल गर्मा गया। यहां से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। घटना का वीडियो सोशल मी़डिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस बीच, टोंक एसपी विकास सांगवा का बयान सामने आया है। उन्‍होंने कहा कि समरावता गांव में पोलिंग बूथ पर ग्रामीणों द्वारा मतदान का बहिष्कार किया गया था। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की। इसी बीच निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने मतदान केंद्र में भागते हुए एसडीएम अमित चौधरी के साथ मारपीट की है। इसको संज्ञान में ले लिया है। यहां पूरी सुरक्षा व्यवस्था है।

इधर, थप्पड़ मारे जाने की घटना के विरोध में राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन को ज्ञापन देकर नरेश मीणा की गिरफ्तारी करने की मांग की गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular