Friday, May 15, 2026
Hometrendingबैडमिंटन प्रतियोगिता में डूंगर कॉलेज बनी उपविजेता, ऑल इंडिया टीम में भुवनेश...

बैडमिंटन प्रतियोगिता में डूंगर कॉलेज बनी उपविजेता, ऑल इंडिया टीम में भुवनेश चयनित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-25 में अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में कुल 80 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें 130 खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें राजकीय डूंगर महाविद्यालय की बैडमिंटन टीम उपविजेता घोषित रही।

इस टीम में अजय चौहान, चिराग सोलंकी, चंद्र नारायण व्यास, भानुप्रताप ओझा, पुनीत शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि ऑल इंडिया बैडमिंटन टीम में भुवनेश ओझा का चयन हुआ।

प्रोफेसर पुरोहित ने सभी छात्रों का सम्मान करते हुए बताया कि कठिन परिश्रम ही सफलता की एकमात्र कुंजी है। इस अवसर पर खेल संयोजक डॉ रोहिताश चौधरी ने आशीर्वचन दिए। सम्मान समारोह में खेल प्रभारी प्रोफेसर सतीश गुप्ता, प्रो विक्रम सिंह, छात्र अपैक्स कमिटी के डॉ संदीप यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हरिराम गोदारा सहित विभिन्न विषयों के गणमान्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!