Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के सम्‍मेलन का समापन, कई मुद्दों पर हुआ...

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के सम्‍मेलन का समापन, कई मुद्दों पर हुआ मंथन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील जिला शाखा बीकानेर का दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का समापन आज पेंशनर समाज भवन कचहरी परिसर में हुआ। इस 63वें जिला शैक्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए मोहम्मद इलियास जोईया ने कहा शिक्षक निष्ठा से कार्य करें।

इस मौके पर मुख्य वक्ता सुभाष आचार्य ने कहा कि नई शिक्षा नीति से हम नए राष्ट्र का निर्माण करेंगे। सब मिलकर राष्ट्र को आगे बढ़ाएंगे। विशिष्ट अतिथि यतीश वर्मा ने कहा कि बिना शिक्षा किसी भी स्थिति में देश का विकास संभव नहीं है इसलिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। शिव प्रकाश दाधीच ने भी अपने विचार व्यक्त करते कहा कि हमें बच्चों के प्रति स्नेह भाव से शिक्षण कार्य करना नितांत आवश्यक है।

जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने कहा कि आज समय की आवश्यकता है कि संगठन में एकता मजबूती से ही हम शिक्षक समाज का कल्याण कर सकेंगे। शिक्षा का विकास कर सकेंगे और राष्ट्र के विकास में हम सब मिलकर भागीदारी निभा सकेंगे।

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सुनीता गुलाटी ने कहा कि हम शिक्षा के सहारे हर समस्या का निदान कर सकते हैं। संगठन के असलम मोहम्मद, अब्दुल बहाव, पूनम कुमारी राव, टीमकु देवी पंवार, माया पारीक, गोपाल पारीक, भंगा सिंह यादव, राम रतन उपाध्याय, जयप्रकाश कस्‍वां, कालूराम प्रजापत, ओम प्रकाश शर्मा, मानिकचंद पारीक, कांता स्वामी, गोवर्धन सिंह एवं उरमूल सेतु महेश लखारा आदि ने अपने विचार रखे।

द्वितीय सत्र में शिक्षा में सुधार संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अलावा सभी कार्य से मुक्त करने, जीवन कौशल आधारित शिक्षण प्रक्रिया लागू करना एवं शिक्षा में गुणात्मक सुधार के प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्ताव को प्रदेश सम्मेलन में पारित कर राज्य सरकार को भिजवाए जाएंगे। समारोह की समाप्ति पर सुंदरलाल बारूपाल ने कहा कि आज शिक्षक की ऐसा वर्ग है जो समाज की सेवा के लिए तैयार है। अंत में अशोक बारूपाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यकम का संचालन आनंद पारीक ने किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!