Hometrendingराजस्‍थान वेदर : तेज धूप के बीच राहतभरा अलर्ट, तीन दिनों बाद...

राजस्‍थान वेदर : तेज धूप के बीच राहतभरा अलर्ट, तीन दिनों बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में तेज धूप ने बेहाल कर दिया है। अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार या आसपास होने से गर्मी का अहसास बढ गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बाद मौसम में बादल आने के संकेत दिए है।

विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में कोटा, उदयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में बारिश की संभावना है। वहीं, प्रदेश के पश्चिमी भाग में बारिश की गतिविधियां थम गई हैं। जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर में आगामी दिनों में बारिश की संभावना नहीं है।

बहरहाल, बीते चौबीस में प्रदेश में जैसलमेर में दिन का सबसे अधिक तापमान 38.9 डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर में भी 38.1 डिग्री तापमान रहा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular