Hometrendingराजस्‍थान में 22 आईएएस, 58 आईपीएस के तबादले, बीकानेर में कावेंद्र होंगे...

राजस्‍थान में 22 आईएएस, 58 आईपीएस के तबादले, बीकानेर में कावेंद्र होंगे नए एसपी

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान की भजनलाल सरकार ने देर रात 22 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) तथा 58 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादलों की सूचियां जारी की है। आईएएस सूची के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी का गत 5 सितम्बर को चूरू जिला कलक्टर के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया। वे अब शिक्षा निदेशक के पद पर ही बीकानेर में रहेंगे। वहीं, शिक्षा निदेशक के पद पर लगाए गए डॉ. महेन्द्र खड़गावत को जिला कलक्टर ब्यावर के पद पर लगाया गया।

वहीं, आईपीएस की तबादला सूची में बीकानेर के एसपी पद पर कावेंद्र सिंह को तैनात किया गया है। बीकानेर में पदस्थापित आईपीएस तेजस्वनी गौतम को पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर पूर्व पुलिस आयुक्तालय जयपुर लगाया गया है।

ias transfer list 2024
ias transfer list 2024
ias transfer list 2024
ias transfer list 2024
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular