Tuesday, April 28, 2026
Hometrendingआरपीएससी : वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022, विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों की मुख्य...

आरपीएससी : वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022, विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों की मुख्य सूची जारी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के अन्तर्गत विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों की मुख्य सूची जारी कर दी गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा अंतर्गत पात्रता जांच के लिए विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों की विचारित सूची 15 जनवरी 2024 को जारी की गई थी। इसके उपरांत 22 अप्रेल एवं 4 जुलाई 2024 को अतिरिक्त अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया था।

उपरोक्तानुसार विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच काउंसलिंग के माध्यम से करवाई गई। पात्रता जांच के बाद टीएसपी क्षेत्र के 12 तथा नॉन टीएसपी क्षेत्र के 93 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!