Tuesday, April 28, 2026
Hometrendingधरणीधर मैदान में रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां तेज, सिस्‍टम को इन...

धरणीधर मैदान में रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां तेज, सिस्‍टम को इन व्‍यवस्‍थाओं पर करना होगा गौर…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com धरणीधर दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई है। कमेटी ने जिला कलेक्टर से मैदान परिसर में प्रकाश, यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है। कमेटी के अध्यक्ष देवकिशन चांडक ने बताया कि इस बार रावण दहन कार्यक्रम में पहले से विशाल और भव्य पुतले होंगे, जिसमें विशेष आतिशबाज़ी, 108 संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ एवं कार्यक्रम शामिल होंगे। स्थानीय कलाकारों द्वारा रामायण पाठ का आयोजन भी किया जाएगा, जो दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेगा।

कमेटी के सरंक्षक रामकिशन आचार्य एवं राजेश चूरा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे है। कार्यक्रम के दिन प्रशासन, स्थानीय पुलिस और कमेटी कार्यकर्ता परिसर में तैनात रहेंगे ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

समिति के दुर्गाशंकर ने कहा कि सभी से अपील करते हैं कि वे इस उत्सव का हिस्सा बनें और अपने परिवार के साथ आकर इस पावन पर्व को मनाएं।

रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी के तहत जिला कलेक्टर से मुलाकात की। कमेटी के नरेश आचार्य, आनंद जोशी, अशोक आचार्य, मालचंद सुथार ने आज जिला कलेक्टर से मिलकर कार्यक्रम में प्रकाश, सफाई, यातायात नियंत्रण व्यवस्था को दुरुस्त कराने का आग्रह किया। कमेटी के जगमोहन आचार्य ने बताया कि रावण दहन के दौरान भारी भीड़ होने की संभावना है, जिससे सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!