Hometrendingमानसून की अभी विदाई नहीं, कई क्षेत्रों में 20 से 25 सितम्‍बर...

मानसून की अभी विदाई नहीं, कई क्षेत्रों में 20 से 25 सितम्‍बर तक बारिश का अलर्ट

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून अभी विदाई लेने के मूड में नहीं है। मौसम विभाग ने 20 से 25 सितम्‍बर तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले चौबीस घंटे के दौरान अधिकांश हिस्‍सों में बादल छाए रहेंगे तथा हल्‍की बारिश के भी आसार है। आपको बता दें कि प्रदेश में न्‍यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है।

मौस​म के अनुसार, 20 व 21 सितम्‍बर को जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में बारिश की संभावना है। वहीं, 20 सितम्‍बर को जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होगी। 22 व 23 सितंबर को कोटा व उदयपुर संभाग में तथा 24 व 25 सितंबर को जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular