Sunday, May 3, 2026
Hometrendingभैरव तुम्बड़ी अलंकरण समारोह : पुजारियों, सेवादारों, गायकों व निर्देशकों का किया...

भैरव तुम्बड़ी अलंकरण समारोह : पुजारियों, सेवादारों, गायकों व निर्देशकों का किया अभिनन्दन

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रमक झमक में चल रहे भैरव तुम्बड़ी महोत्सव के चौथे दिन ‘छोटू ओझा भैरव तुम्बड़ी अलंकरण सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया।

रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरुं’ ने बताया कि इस 10वें तुम्बड़ी अलंकरण समारोह में अहमबदाबाद, लुधियाना, कोलकात्ता, श्रीगंगानगर सहित सियाणा धाम, बीकानेर के भैरव मंदिरों के पुजारियों, साधकों, भैरव प्रतिमा का श्रृंगार करने वालों, पौराणिक भैरव भजन गायकों, भैरव फ़िल्म व एलबम निर्माताओं सहित देश के 37 भैरव भक्तों को भैरव तुम्बड़ी अलंकरण से अलंकृत किया गया। सम्मानितों को अलंकरण पत्र, स्मृति चिन्ह, भैरव तुम्बड़ी पुस्तक, श्रीफल एवं रमक झमक ओपरणा दिया गया। समारोह के शुभारंभ में वरिष्ठ पुजारी ईश्वर सिंह सांखला के साथ सभी भैरव मंदिरों के पुजारियों ने भैरवनाथ की सामूहिक आरती की एवं भैरुंनाथ से सभी के लिये सामूहिक प्रार्थना की।

इनको दिया अलंकरण/सम्मान

मनोज शास्त्री, श्याम सिंह, राजकुमार गहलोत, ईश्वर सिंह सांखला, अनिल रामावत, रेवन्त सिंह सांखला, धीर सिंह राठौड़, देवी सिंह सांखला, दुले सिंह सांखला, भंवर ओझा, गिरिराज देरासरी, जयकिशन भादाणी, राजू छंगाणी, लक्ष्मण पारीक, राजकुमारी मारू, अनिता मोहता, महावीर सिंह, भैरुं रतन छंगाणी, पवन अग्रवाल, जय नारायण जोशी, अशोक रंगा, सत्यनारायण जोशी, संजीव कुमार व्यास, कालीचरण ओझा, मधु ओझा, महेश छंगाणी, आशा आचार्य, इंदु वर्मा, प. आशीष भादाणी एवं अशोक सिंह का अभिनन्दन किया गया।

कार्यक्रम के अतिथि रामदेव मन्दिर गौशाला के अधिष्ठाता संत भावनाथ महाराज, उप महापौर राजेन्द्र पंवार, समाजसेवी जुगल किशोर ओझा, रतना महाराज, वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉ सर्वेश शर्मा थे। अध्यक्षता रामकंवरी ओझा ने की। जबकि स्वागतकर्ता- मिसेज बीकाणा आशा आचार्य, खनिज विभाग की अधिकारी अर्चना पाण्डे, शिवानी शर्मा, पीताम्बर खत्री, डिम्पल हेमन्त सोनी एवं रोहित मिश्रा थे।

रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरुं’ ने अतिथियों का मोतियों की माला व ओपरणा पहनाकर सत्कार किया।अभिनन्दन समारोह का संयोजन कवि बाबू बम चकरी ने किया। उन्होंने सभी सम्मानितों का परिचय देते हुए बीच-बीच में कविताएं शेयर शायरी भी सुनाई। समारोह के समापन से पूर्व रमक झमक की ओर से प्रेम रतन छंगाणी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप महापौर राजेन्द्र पंवार ने मेले मगरियों के महीने में ऐसे ‘तुम्बड़ी अलंकरण’ को अनूठा बताया। संत भावनाथ महाराज ने तुम्बड़ी को पूरा संसार बताते हुवे इसकी महिमा बताई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!