Hometrendingराजस्‍थान में बने नए जिलों व संभागों की समीक्षा पूरी, कमेटी ने...

राजस्‍थान में बने नए जिलों व संभागों की समीक्षा पूरी, कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान की पूववर्ती गहलोत सरकार के कार्यकाल में बनाए गए नए 17 जिलों और तीन संभागों का रिव्यू करके हाई लेवल एक्‍सपर्ट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। कमेटी के चेयरमैन पूर्व आईएएस ललित के. पंवार ने शुक्रवार शाम को राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव दिनेश कुमार को रिपोर्ट सौंपी। पंवार कमेटी ने गहलोत राज के जिलों का रिव्यू करके हर नए जिले की जरूरत, उसके मापदंडों पर खरा उतरने, प्रशासनिक जरूरत और उससे पडऩे वाले वित्‍तीय भार पर अपनी रिपोर्ट दी है।

रिपोर्टस के अनुसार, पंवार कमेटी ने कई छोटे जिलों को जिले के मापदंडों के हिसाब से सही नहीं माना है। कई जिलों को प्रशासनिक जरूरत, दूरी के हिसाब से उपयुक्त नहीं माना है। कमेटी ने सीधे तौर पर जिले खत्म करने की सिफारिश नहीं की है, लेकिन मापदंडों पर खरा नहीं उतरने का जिक्र करके तथ्यात्मक ब्‍योरा दे दिया है। ललित के पंवार ने कहा कि हमें चार बिंदुओं पर रिपोर्ट देने को कहा था। हमने प्रशासनिक क्षेत्राधिकार, सुचारू संचालन, प्रशासनिक आवश्यकता, वित्‍तीय संसाधनों की उपलब्‍धता के बिंदुओं के आधार पर रिपोर्ट दी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular