Friday, June 19, 2026
Hometrendingटीम ऑवर फॉर नेशन का स्‍वच्‍छता अभियान, डीआरएम सहित हुए शामिल

टीम ऑवर फॉर नेशन का स्‍वच्‍छता अभियान, डीआरएम सहित हुए शामिल

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com टीम ऑवर फॉर नेशन ने अपने स्‍वच्‍छता अभियान के तहत रविवार सुबह सात बजे रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार-2 पर बने पार्किंग एरिया में श्रमदान किया। पार्किंग की किनारों पर बनी दीवारों के साथ से कचरा एवं झाड़ आदि को हटाया गया। इस स्‍वच्‍छता अभियान में बीकानेर रेल मंडल प्रबंधक आशीष कुमार सपत्नीक शामिल हुए। इस अवसपर दौरान अन्य अधिकारियों को बुला कर स्वच्छता के निर्देश भी दिये।

स्वच्छता अभियान में डीआरएम आशीष कुमार की पत्नी श्रीमती ज्योति सहित सीए सुधीश शर्मा, सीए वसीम राजा, सुशील यादव, मानक व्यास, डॉ विशाल मलिक, डॉ फारूक, डॉ अतुल गोस्वामी, डॉ वृजेंद्र त्रिपाठी, वंदना शर्मा, शनिला ख़ान, रामहंस मीना, भवानी सिंह राजपुरोहित, अरुण चम, शक्ति सिंह सेरुना, जय वीर, गुरमोहन सेठी, ओम प्रकाश सहित रेल विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!