Friday, June 19, 2026
Hometrendingसरकारी जमीन पर बस गई अवैध कॉलोनियां, विधानसभा अध्‍यक्ष ने दिए हटाने...

सरकारी जमीन पर बस गई अवैध कॉलोनियां, विधानसभा अध्‍यक्ष ने दिए हटाने के निर्देश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि फॉयसागर झील के आसपास सरकारी भूमि पर अवैध रूप से काटी गई कॉलोनियों के खिलाफ कार्यवाही करें। सरकारी जमीन से अवैध कब्जों को हटाएं। बारादरी पर जाने के लिए बजरंग गढ वाले मार्ग को पुनः शुरू करने की कार्यवाही भी की जाए।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने शहर के विकास से जुडे़ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि फॉयसागर झील के आसपास सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी काटे जाने की शिकायतें मिल रही है। अतिक्रमियों ने ना सिर्फ कब्जा किया बल्कि वहां सड़कें भी बना दी। अजमेर विकास प्राधिकरण इन्हें शीघ्र चिन्हित कर हटाए एवं अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। इन भूमियों पर तारबन्दी कर भूमि स्वामित्व का बोर्ड लगाया जाए।

उन्होंने कहा कि फॉयसागर क्षेत्र में ही सरकारी जमीन पर कब्जे कर ईंट-भट्टे, पोल्ट्री फॉर्म एवं अन्य कार्यवाही की शिकायतें भी मिल रही हैं। इन्हें भी चिन्हित कर कार्यवाही की जाए। अजमेर विकास प्राधिकरण इन शिकायतेां की जांच भी करवाए। इसी तरह फॉयसागर व लोहागल रोड़ पर रोड़लाइटें नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यहां अजमेर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम की ओर से रोड़ लाइटें लगवाई जाएं।

देवनानी ने कहा कि बारादरी पर जाने के वर्तमान में सिर्फ एक ही गेट का उपयोग ऋषि घाटी सम्पर्क सड़क से किया जा रहा है। इस कारण रोजाना ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। बारादरी का बजरंग गढ़ के पास वाला गेट खोलने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से बात कर कार्रवाई की जाए।

देवनानी ने निर्देश दिए कि अजमेर के प्रवेश द्वारों को सुन्दर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कार्रवाई की जाए। शहर के प्रमुख मार्गाे एवं चौराहों पर महापुरूषों की मूर्ति लगवाई जाए। एलीवेटेड रोड़ पर रंग रोगन व लाइट की उचित व्यवस्था की जाए एवं डिवाइडर का निर्माण किया जाए। महावीर सर्किल से आगरा गेट तक सड़क चौडा़ करने के विकल्प तलाशे जाएं। नौसर घाटी बस स्टैण्ड का शीघ्र उपयोग शुरू हो। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र विश्नोई, एडीए आयुक्त नित्या. के. एवं निगम आयुक्त देशल दान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!