Sunday, June 21, 2026
Hometrendingभारत बंद के मद्देनजर सख्‍त एडवाइजरी जारी, वाहनों के सुरक्षित संचालन के...

भारत बंद के मद्देनजर सख्‍त एडवाइजरी जारी, वाहनों के सुरक्षित संचालन के निर्देश जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्गों के आरक्षण को लेकर दिए गए निर्णय के विरोध में सोशल मीडिया पर 21 अगस्त को आह्वान किये जा रहे भारत बंद के मद्देनजर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा सभी वाहनों के सुरक्षित संचालन के आदेश जारी किए गए हैं। इधर, भारत बंद के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने सख्त एडवाइजरी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

वहीं, निगम की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्रेया गुहा ने बताया कि भारत बंद के मद्देनजर सभी मुख्य प्रबंधक, प्रबंध संचालकों और यातायात प्रबंधकों को मुख्यावास पर ही उपस्थित रहने के लिए पाबंद किया गया है। निगम द्वारा सभी वाहनों का संचालन यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर सुरक्षित एवं सावधानी पूर्वक करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका होने पर वाहन को आगार कार्यशाला में या किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर ही रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।

गुहा ने बताया कि निगम वाहनों को अवांछनीय और असामाजिक तत्वों से दूर रखकर स्थानीय प्रशासन या पुलिस थानों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका होने या घटित होने पर स्थानीय प्रशासन एवं केंद्रीय नियंत्रण कक्ष, मुख्यालय, जयपुर को तुरंत प्रभाव से अवगत कराया जाएगा। प्रस्तावित भारत बंद के संबंधित क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की भ्रमित जानकारी या तोड़फोड़ की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

जयपुर पुलिस आयुक्त की ओर से जारी एडवाइजरी...
  • बंद शांतिपूर्वक रहे व कानून व्यवस्था एवं नियमों का उल्लंधन बर्दाश्त नहीं किया जाए। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • बंद के दौरान किसी प्रकार की आपातकालीन सेवाएं प्रभावित नहीं रहें।
  • शहर में शांति, कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखें।
  • सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की भ्रामक बातें न फैले एवं अफवाहों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
  • पुलिस नियंत्रण कक्ष पर कानून व्यवस्था संबंधी जानकारी समय-समय पर अपडेट की जाएगी एवं थाना क्षेत्रों पर सूचना तंत्र सक्रिय कर नजर रखी जाएगी।
  • राजकीय, सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को किसी प्रकार का नुकसान न हो।
  • शांतिपूर्वक मार्च में असामाजिक एवं शरारती तत्वों से सावधानी बरतें।
Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!