








बीकानेर Abhayindia.com गुरु पूर्णिमा पर सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज ने बताया कि अलसुबह लगभग 5 बजे नर्बदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक, सियाराम गुरु महाराज का पूजन एवं चरण पादुका का पूजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे गुरु दीक्षा समारोह कार्यक्रम होगा, जिसमें भजन-सत्संग तथा महाप्रसादी का आयोजन होगा। गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर हजारों श्रद्धालु रामझरोखा कैलाशधाम में गुरु पूजन कर गुरु दीक्षा प्राप्त करते है।





