Wednesday, March 19, 2025
Hometrendingबीकानेर के अभय जैन ग्रंथालय में साहित्य संवर्धन का कार्य प्रारंभ

बीकानेर के अभय जैन ग्रंथालय में साहित्य संवर्धन का कार्य प्रारंभ

Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन नई दिल्ली की परियोजना के तहत विश्व गुरु दीप आश्रम शोध संस्थान जयपुर की ओर से अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अभय जैन ग्रंथालय बीकानेर में पांडुलिपियों के सूचीकरण एवं संरक्षण के कार्य का शुभारंभ किया गया।

परियोजना के मुख्य अधिकारी जयप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में सूचीकरण का कार्य पांडुलिपि मित्र विजयलक्ष्मी, लक्ष्मीकांत उपाध्याय और नवरत्न चोपड़ा द्वारा शुरू किया गया। पांडुलिपि संरक्षण के मुख्य अधिकारी अवधेश वशिष्ठ के मार्गदर्शन में कंजर्वेटर मोहित बिस्सा व क्यूरेटर लव कुमार देराश्री द्वारा 10000 ग्रंथों पर कार्य प्रारंभ किया गया।

ऋषभ नाहटा ने बताया कि 10000 ग्रंथ पर होने वाला यह कार्य मार्च 2025 तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभय जैन ग्रंथालय में लगभग 2 लाख पांडुलिपियों का संग्रह है जो अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके संरक्षण और प्रकाशन से भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों को प्रभाव में लाने के लिए यह कार्य अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular