Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingआत्‍मरक्षा प्रशिक्षण केन्‍द्र में तोड़फोड़, मारपीट, महिला ने दर्ज कराया सात जनों...

आत्‍मरक्षा प्रशिक्षण केन्‍द्र में तोड़फोड़, मारपीट, महिला ने दर्ज कराया सात जनों के खिलाफ मामला

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में चौतीना कुआं स्थित आत्‍मरक्षा प्रशिक्षण केन्‍द्र में तोड़फोड़ कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला परिवादी की रिपोर्ट पर सात जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी चौतीना कुआं निवासी शोभा सारस्‍वत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपियों ने एकराय  होकर उसके आत्‍मरक्षा प्रशिक्षण केन्‍द्र में तोड़फोड़ की तथा वहां मौजूद धनंजय के साथ मारपीट की तथा उससे रुपए व चैन छीन कर ले गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर बिग्‍गा बास श्रीडूंगरगढ निवासी आदित्‍य तावणियां, आडसर निवासी विजयपाल, डांडूसर निवासी प्रदीपदान चारण, जीतूदान चारण, कालूबास निवासी हेमंत शर्मा, श्रीडूंगरगढ वार्ड नंबर चार निवासी लालंचद व कोच नितिन व कोच श्‍वेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक जयवीर सिंह को सौंपी गई है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!