Sunday, June 21, 2026
Hometrendingराजस्‍थान के इस जिले को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस लंदन से मिला...

राजस्‍थान के इस जिले को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस लंदन से मिला सर्टिफिकेट

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस लंदन की ओर सें बारां जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान 22 अप्रेल को स्वीप कार्यक्रम के तहत म्हारो हेलो अभियान में चालो बोट डालबा गतिविधि में एक लाख से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी पर विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट जिला प्रशासन को जारी कर दिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की पहल पर जिले के 1685 सरकारी व निजी विद्यालयों में प्रातः 9 से 10 बजे तक मतदाता जागरूकता विषय पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 12 तक के कुल एक लाख चार हजार 907 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिनमें 52 हजार 66 छात्र व 52 हजार 841 छात्राएं सम्मिलित रहीं। प्रतियोगिता के पश्चात वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, लंदन के प्रतिनिधि प्रथम भल्ला ने जिला कलक्टर को वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्रदान किया था। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूनाइटेड किंगडम के प्रेसिडेंट व सीईओ संतोष शुक्ला नें विश्व रिकॉर्ड का कन्फर्मेशन लेटर व सर्टिफिकेट जारी करते हुए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

पोस्टर प्रतियोगिता में जिले भर के स्कूलों में विद्यार्थियों ने मतदाताओं सेे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर जिले को गौरवान्वित करने की मनुहार की थी। जिला कलक्टर ने प्रतियोगिता में विजेता रहे जिले के 32 विद्यार्थियों को शुक्रवार को अपने आवास पर लंच विद कलक्टर कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!