Monday, April 29, 2024
Homeबीकानेरआयुक्त को दिखाई चूडिय़ां, मुख्यमंत्री को दिखाएंगे काले झंडे

आयुक्त को दिखाई चूडिय़ां, मुख्यमंत्री को दिखाएंगे काले झंडे

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। शहर में जगह-जगह बरसाती पानी इक_ा होने से फैले कीचड़ की सफाई में बरती जा रही कोताही से नाराज महिलाओं ने शुक्रवार को शहर कांग्रेस महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय में जमकर विरोध जताया। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने नगर निगम आयुक्त प्रदीप के. गावंडे के कक्ष के बाहर पहले तो जमकर नारेबाजी की, बाद में उनके समक्ष चूडिय़ां लहराते हुए रोष व्यक्त किया।

Sunita Gour
Sunita Gour

इस अवसर पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि यदि समय रहते शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं की गई तो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीकानेर आगमन पर उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो पीएम मोदी स्वच्छ भारत के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर यहां संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है और जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है।

उन्होंने बताया कि सर्वोदय बस्ती, नत्थूसर गेट, बाल्मीकि बस्ती, पुष्करणा स्टेडियम, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, कमला कॉलोनी, सैटेलाइट हॉस्पिटल, चौखूंटी, महिला मंडल स्कूल, फड़ बाजार, जूनागढ़ गणेश मंदिर, सूरसागर के सामने, पुरानी गिन्नाणी, डाक बंगले के पीछे, सुजानदेसर, गंगाशहर, भीनासर, रानीबाजार, गांधी कॉलोनी, सुदर्शना नगर में जगह-जगह पानी इक_ा हो गया है, लेकिन सफाई नहीं हो रही। इन क्षेत्रों में सड़कें भी टूटी हुई है तथा सीवरेज भी खस्ता हाल है। निगम कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने वालों में पूर्व पार्षद शिवरी चौधरी, आशा स्वामी, मुमताज शेख, सरोज भाटी, जशोदा, रामेश्वरी बिश्नोई, गुलशन, कमली बानो, जयश्री बागड़ी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular