Hometrendingएसएमएस अस्‍पताल में एसीबी की बड़ी कार्यवाही, फर्जी एनओसी देने वाले दो...

एसएमएस अस्‍पताल में एसीबी की बड़ी कार्यवाही, फर्जी एनओसी देने वाले दो अफसरों को दबोचा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) ने कल देर रात अंग प्रत्यारोपण की फर्जी एनओसी देने के मामले का पर्दाफाश करते हुए एसएमएस अस्पताल के सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव सिंह और ईएचसीसी अस्पताल के ऑर्गन ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर अनिल जोशी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी ने आरोपियों के कब्‍जे से 70 हजार रुपए और 3 फर्जी एनओसी लेटर भी जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों के घर व अन्‍य ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ब्‍यूरो के एडीजी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि तीन दिन पहले सवाई मानसिंह अस्पताल के एक अधिकारी ने शिकायत दी थी कि बिना कमेटी मीटिंग कोई अंग प्रत्यारोपण के फर्जी एनओसी सर्टिफिकेट जारी कर रहा है। कुछ लोग रिश्वत लेकर फर्जी सर्टिफिकेट दे रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एसीबी के डीआईजी डॉ. रवि के नेतृत्व में टीम गठित की गई और पूरे मामले की जांच शुरू की।

उन्‍होंने बताया कि मामले की जांच में सामने आया कि सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव सिंह रिश्वत के बदले पिछले कई महीनों से कमेटी के सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी एनओसी कई अस्पतालों को दे चुका है। इस पर एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular