Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकेईएसएल की जन सुनवाई में निकला कई समस्याओं का समाधान

बीकेईएसएल की जन सुनवाई में निकला कई समस्याओं का समाधान

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बीकेईएसएल की ओर से जन सुनवाई हुई। इसमें आई 10 समस्याओं में से पांच का मौके पर समाधान कर दिया गया। वहीं, पांच अन्‍य शिकायतों का जल्दी ही निराकरण कर दिया जाएगा।

बीकेईएसएल के सीओओ जयन्त राय चौधरी ने बताया कि पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल ग्राहक सेवा केंद्र में हुई जन सुनवाई के दौरान चार तकनीकी और छह बिलिंग सम्बंधी शिकायतें आई। बिलिंग सम्बधी मामलों में सौ यूनिट का लाभ देने, बिल सुधार, बिल में विलम्ब शुल्क माफ करने जैसी शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

बीकेईएसएल के सीओओ जयन्त राय चौधरी ने बताया कि तकनीकी समस्याओं बिजली की लाइन को शिफ्ट करने, नया कनेक्शन देने, उपभोक्ता का नाम दर्ज करने, विद्युत पोल शिफ्ट करने, पट्टेशुदा भूमि से ट्रांसफर हटाने के मामलों को उपखण्ड कार्यालय को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!