Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर लोकसभा सीट : तीसरे दिन सामने आया पहला प्रत्‍याशी, नामांकन दाखिल...

बीकानेर लोकसभा सीट : तीसरे दिन सामने आया पहला प्रत्‍याशी, नामांकन दाखिल कर ठोकी ताल

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com लोकसभा चुनाव 2024 के तहत शुक्रवार को तीसरे दिन एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ।जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सत्यनारायण देवड़ा ने नामांकन दाखिल किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र 27 मार्च तक भरे जा सकेंगे। शनिवार, रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिन नाम निर्देशन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 28 मार्च को प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 30 मार्च दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन से पहले अधिप्रमाणन अनिवार्य

लोकसभा आम चुनाव के तहत अभ्यर्थी व राजनीतिक दलों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों पर प्रसारण से पूर्व समस्त विज्ञापनों का अनिवार्य रूप से अधिप्रमाणन करवाना होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों में समस्त प्रकार के टीवी चैनल, एफएम चैनल केबल नेटवर्क, सिनेमा, सार्वजनिक स्थानों पर दृश्य श्रव्य ऑडियो विजुअल तथा ऑडियो विजुअल्स वैन, बल्क एसएमएस, वायज एसएमएस शामिल किए गए हैं। सोशल मीडिया श्रेणी में फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब तथा वेबसाइट शामिल हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!