Hometrendingराजस्‍थान में सियासी “तोड़फोड़” तेज, कांग्रेस से बीजेपी में गए एक दर्जन...

राजस्‍थान में सियासी “तोड़फोड़” तेज, कांग्रेस से बीजेपी में गए एक दर्जन दिग्‍गज नेता

जयपुर Abhayindia.com  आगामी लोकसभा चुनाव-2024 से पहले राजस्‍थान में सियासी “तोड़फोड़” तेज हो गई है। आज कांग्रेस के करीब एक दर्जन दिग्‍गज नेता हाथ का दामन छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इनमें पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव, कांग्रेस से पूर्व पुष्कर विधायक सुरेश टांक, अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, भंवर सिंह पलाड़ा, सुशीला कंवर, नशामुक्ति आंदोलन से जुड़ी पूजा छाबड़ा और आरएलपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग, बजरंग सहारण शामिल हैं। इन नेताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का विश्वास है, जो 365 दिन में एक घंटा खुद पर नहीं लगाया, इससे वह देश की प्रगति में लगाया, अब तो सिटिजन अमेंडमेंट एक्ट लागू हो गया, आप अपने आप को शरणार्थी नहीं समझे, आपका राजनीति से पहले भी सम्मान है और इस पार्टी में भी सम्मान रहेगा।

डॉ करण यादव ने कहा कि 400 पार के सपने को पूरा करेंगे, 25 की 25 सीटें राजस्थान को देंगे। डॉ करण सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता समझे, शरणार्थी नहीं समझे, मान-सम्मान दे और मान-सम्मान लें ऐसी आशा है।

इधर, रालोपा के टिकट पर दो बार बायतु से चुनाव लड़ चुके उम्मेदाराम बेनीवाल और रिटायर्ड आरएएस अधिकारी जस्साराम चौधरी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण करवाई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular