Saturday, April 25, 2026
Hometrendingलोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों का हुआ ऐलान, सात चरणों में होंगे

लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों का हुआ ऐलान, सात चरणों में होंगे

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com भारतीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों का हुआ ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा पोलिंग बूथों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शुरू होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में 96.8 करोड़ वोटर्स हैं और 10 लाख से ज्यादा बूथ वोटिंग के लिए होंगे। राजीव कुमार ने कहा कि हमारे देश के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर होगी। उन्होंने कहा कि इस बार 1.8 करोड़ मतदाता पहली बार वोट करेंगे और कुल 21.5 करोड़ युवा वोटर्स होंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.7 करोड़ है।

चरण  : तारीख

पहला : 19 अप्रैल

दूसरा  : 26 अप्रैल

तीसरा : 7 मई

चौथा  : 13 मई

पांचवां : 20 मई

छठा   : 25 मई

सातवां : 1 जून

नतीजे : 4 जून

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!