Hometrendingराजस्‍थान में चुनाव से पहले कांग्रेस के एक और दिग्‍गज नेता ने...

राजस्‍थान में चुनाव से पहले कांग्रेस के एक और दिग्‍गज नेता ने पार्टी छोड़ी, बीजेपी में जाएंगे!

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही सियासी उठापटक तेज हो गई है। हाल में दो दर्जन दिग्‍गज कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद अब अलवर के पूर्व सांसद एवं दिग्‍गज नेता डॉ. करण सिंह यादव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. यादव ने पार्टी छोड़ने की जानकारी प्रेस कॉंफ्रेंस के जरिये दी। इसके साथ ही उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई है। हालांकि, डॉ. यादव ने फिलहाल किसी पार्टी में शामिल होने के सवाल से इनकार किया है। उन्‍होंने यह जरूर कहा कि अगले 24 घंटे में वह इस बात की घोषणा करेंगे कि उनका अगला राजनीतिक कदम क्या होगा।

बताया जा रहा है कि डॉ. यादव अलवर से टिकट की दावेदारी जता रहे थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने युवा नेता व मंडावर विधायक ललित यादव पर भरोसा जताते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। इसके ठीक तीन दिन उन्होंने कांग्रेस पार्टी की छोड़ दिया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular