Sunday, May 5, 2024
Homeबीकानेरबीकानेर : अनैतिक आचरण के मामले की जानें सच्चाई! देखें वीडियो

बीकानेर : अनैतिक आचरण के मामले की जानें सच्चाई! देखें वीडियो

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थानान्तर्गत पी एंड टी कॉलोनी में गुरुवार देर रात एक क्वार्टर में अनैतिक आचरण के आरोप में पकड़े गए एक जोड़े के मामले में पुलिस ने अपनी सफाई पेश की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है। क्वार्टर में एक पुलिसकर्मी भी था, जिसे बचा लिया गया।

 

इन आरोपों को लेकर अभय इंडिया ने जेएनवीसी थाना प्रभारी मनोज माचरा से बात की तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। मौके से एक महिला और एक युवक को पकड़कर थाने लाया गया। जहां युवक जयपाल जाट को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं महिला से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो जयपाल की परिचित है और उनसे मिलने के लिए आई थी। संतोषजनक जवाब देने पर उसे छोड़ दिया गया।

थानाप्रभारी माचना ने बताया कि इस घटना से जिस पुलिसकर्मी का नाम जोड़ा जा रहा है वो सरासर गलत है। उस समय वो पुलिसकर्मी पीबीएम अस्पताल में था। उसका प्रमाण भी है।

गौरतलब है कि पीएंडटी कॉलोनी के क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में एक क्वार्टर में अनैतिक कार्य हो रहे हैं। इसकी शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वायरल वीडियो से पता चलता है कि कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के लोग पुलिस से नाखुश नजर आ रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि कुछ लोग आपसी रंजिशवश इस मामले को लेकर अनर्गल बातें फैला रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता की बेटी को धमकी देने वाला गिरफ्तार

जयपुर/नई दिल्ली (अभय इंडिया न्यूज)। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी को सोशल मीडिया पर रेप की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। उसकी गिरफ्तारी अहमदाबाद से हुई है। पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी शख्स राजस्थान के अजमेर का रहने वाला गिरीश माहेश्वरी है। मामले की प्राथमिकी मुंबई के गोरेगांव में दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पर ट्विटर के जरिए प्रियंका के एकाउंट पर उनकी बेटी से रेप करने की धमकी देने का संगीन आरोप है। आरोपी करीब सात से आठ साल से बावला में रहता है। साणंद-बावला रोड पर एक एग्रो फूड कंपनी में एकाउंटेंट के रूप में काम करता है और वहीं पर किराणे की छोटी दुकान चलाता है। इस मामले में प्रियंका की ओर से ट्विटर के जरिए ही आरोपी की करतूत को सार्वजनिक करने पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी संज्ञान लिया। सिंह ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

ये है मामला

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को सोशल मीडिया पर उनकी दस साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की धमकियां दी जा रही थी। उस शख्स की पहचान तो काफी दिन पहले कर ली गई थी, लेकिन गिरफ्तारी गुरुवार को हुई है। मुंबई पुलिस ने आरोपी गिरीश को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपित को मुंबई लाकर यहां की एक अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular