Hometrendingआरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की जान को खतरा, सुरक्षा में कमांडोज किए...

आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की जान को खतरा, सुरक्षा में कमांडोज किए तैनात

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सु्प्रीमो एवं विधायक हनुमान बेनीवाल की जान को खतरा है। इसे देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बेनीवाल के नागौर स्थित आवास पर क्विक रेस्‍पोंस टीम (QRT) के कमांडोज तैनात कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इंटेलिजेंस को मिले कुछ खुफिया इनपुट्स के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है।

आपको बता दें कि हनुमान बेनीवाल को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी के मामले सामने आ चुके हैं। बेनीवाल की सुरक्षा में उनके निवास पर 8 कमांडोज़ को तैनात किया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular