Friday, May 3, 2024
Hometrendingबीकानेर में गणतंत्र दिवस : मंत्री गोदारा ने किया ध्वजारोहण, 63 प्रतिभाओं...

बीकानेर में गणतंत्र दिवस : मंत्री गोदारा ने किया ध्वजारोहण, 63 प्रतिभाओं का सम्मान

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में 75वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को डॉ करणी सिंह स्टेडियम में समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने ध्वजारोहण किया। शांति के प्रतीक सफेद कपोत और रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़कर खुशहाली, समृद्धि और स्वतंत्रता का संदेश दिया गया। ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। राज्यपाल के संदेश का पठन अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रतिभा देवठिया ने किया।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने जिले वासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा संविधान विश्व का श्रेष्ठतम संविधान है। इस संविधान को हम देशवासियों ने स्वयं अपने ऊपर लागू किया है,  आज का यह दिन आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों को नमन करते हुए नए संकल्प लेने का है।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग जाति और धर्म, भाषाओं के बावजूद अपनी सामाजिक समरसता और सौहार्द के लिए हमारा देश पूरी दुनिया के सामने अनेकता में एकता की अनूठी मिसाल है। भारत ने अपने गणतंत्र और लोकतंत्र को मजबूत बना कर दुनिया के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। वर्तमान में भारत बदल रहा है, विकास के नए पायदान हासिल किये जा रहे हैं। पूरा विश्व आज भारत की और बड़ी उम्मीदों से देख रहा है। राष्ट्र निर्माता किसानों, मजदूरों और जवानों के प्रति  आभार प्रकट करते हुए गोदारा ने कहा कि आने वाले समय में हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।  सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल की सुविधाएं दूर दराज तक पहुंचाई जा रही है। आज विकास से कोई  क्षेत्र अछूता नहीं है। रेगिस्तान के इस इलाके में भी  गांव- गांव, ढाणी- ढाणी तक सड़कें पहुंची हैं। जल जीवन मिशन से पानी पहुंचाया जा रहा है।

खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी ताकत है। भारत के डाक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिकों का लोगों का लोहा पूरी दुनिया मानती है। आज का युवा मेहनतकश है। वह नए सपने देखता है और उन सपनों को पूरा करने में पूरी निष्ठा और लगन से काम करता है। संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए गोदारा ने कहा कि युवा राष्ट्र के प्रति अपनी कर्तव्यपरायणता रखते हुए नशे से दूर रहें और नए दौर की आवश्यकताओं के अनुरूप काम करते हुए भारत के लोकतंत्र को नई बुलंदियों तक ले जाने का प्रण लें।

योग, भारतीयम, लोकनृत्य व झांकियों की आकर्षक प्रस्तुतियां

मुख्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और सेवाएं देने वाली 63 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मार्च पास्ट में आरएसी की तीसरी और 10 वीं बटालियन, राजस्थान पुलिस प्लाटून, महिला प्लाटून, एनसीसी कैडेट्स, एसपीसी, होमगार्ड्स के जवान व सोफिया व बीबीएस स्कूल के विद्यार्थी शामिल हुए। मार्च पास्ट का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के (प्रशिक्षु) अधिकारी आदित्य ने किया। इसमें 13 टुकड़ियों ने भाग लिया। पुलिस विभाग, आरएसी की तीसरी और दसवीं बटालियन तथा राजस्थान पुलिस के बैण्ड ने सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरी।

इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन, योग प्रदर्शन और भारतीयम का प्रदर्शन किया गया। स्कूली छात्राओं ने सामूहिक नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी, शारीरिक शिक्षकों एवं युवा योग साधकों द्वारा योग तथा विभिन्न विभाग द्वारा झांकियां के माध्यम से सरकारी योजनाओं एवं जिले के फ्लैगशिप योजनाओं व कार्यों को प्रदर्शित किया।

इस दौरान संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया, महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) प्रतिभा देवठिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) कपिल कुमार यादव, उपखंड अधिकारी बीकानेर पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह में 63 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

डॉ करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित हुए गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों और राजकीय कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

सम्मानित होने वालों में केशव जोशी, प्रांजल ठोलिया, मुस्कान अब्बासी, रवि प्रकाश चाहर, रवि डांगी, पार्थ व्यास, आदित्य, रघुराज सिंह, चंद्रगिरी, सना खान, दामिनी, वैशाली राजपुरोहित, रुचिका सोलंकी, डॉ आर्तबंधु साहू, श्योराम वर्मा, राजेश पुरोहित, डॉ प्रमोद ठकराल, डॉ मनोज कुमार मीणा, डॉ केदारनाथ, डॉ उमाशंकर यादव, डॉ महेश मिड्ढा, डॉ मंजू मीणा, राकेश कुमार, अभिषेक पुष्करणा, शम्मी कुमार मिड्ढा, कपिल कुमार, रवि बिजरानिया, अर्जुनदान बिट्ठू, सुरेश कुमार, शारदा कुमारी, विश्वजीत सिंह, गोवर्धन राम दर्जी, किरण स्वामी, बनवारी लाल स्वामी, नवनीत कुमार गुलाटी, मनीष कुमार जोशी, मनीष सुथार, संजय स्वामी, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, राहुल राजपुरोहित, राजवीर सिंह, ओम प्रकाश कुम्हार, संतोष वर्मा, आशुतोष पारीक, सुनीता शर्मा, निर्मला पारीक, मुकेश सारण, सीताराम, ब्रह्मानंद, रमेश बारसा, शंकर कुलरिया मुख्य संरक्षक एवं कार्यकर्ता आदर्श पार्क विकास समिति, देवकिशन, ओमप्रकाश सुथार, डॉ अमित कुमार व्यास, सुरेंद्र कुमार जैन, प्रहलाद ओझा, भंवरलाल जोशी, नीलोफर खान, डॉ मोहम्मद हनीफ पठान, बशीर मोहम्मद, मोहम्मद इकबाल, सीमा शर्मा, वीर सावरकर पर्यावरण समिति, श्री कृष्ण सेवा संस्थान, कुनाराम खीचड़ शामिल है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular