Hometrendingराजस्‍थान विधानसभा में अध्‍यक्ष के जन्‍म दिन पर सुन्‍दरकाण्‍ड पाठ का हुआ...

राजस्‍थान विधानसभा में अध्‍यक्ष के जन्‍म दिन पर सुन्‍दरकाण्‍ड पाठ का हुआ आयोजन

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी के जन्‍म दिन पर राजस्‍थान विधानसभा सचिवालय अधिकारी परिषद की ओर से शिव मंदिर में सुन्‍दरकाण्‍ड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिव मंदिर में विधानसभा के अधिकारीगण व कर्मचारियों ने पूजा अर्चना कर देवनानी के कुशल एवं दीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं की।

इसी तरह राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष देवनानी के जन्‍म दिन के उपलक्ष्‍य में राजस्‍थान विधानसभा सचिवालय अधिकारी परिषद की ओर से जयपुर शहर के अन्‍नपूर्णा रसोई में गरीब और जरूरतमंदों को सांय कालीन भोजन नि:शुल्‍क कराया गया। परिषद के अध्‍यक्ष लोकेश जैन ने बताया कि जयपुर शहर के अन्‍नपूर्णा रसोइयों में जे.के. लान अस्‍पताल, बांगड, महिला चिकित्‍सालय और एस.एम.एस. अस्‍पताल व गोपालपुरा में देवनानी के जन्‍म दिन पर जरूरत मंदों को नि:शुल्‍क भोजन कराया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular