Hometrendingराजस्‍थान में मंत्रिमंडल गठन मंगल या बुध को, राजभवन में तैयारी शुरू,...

राजस्‍थान में मंत्रिमंडल गठन मंगल या बुध को, राजभवन में तैयारी शुरू, डेढ़ दर्जन बनेंगे मंत्री

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल गठन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। संभवत: मंगलवार या बुधवार को होने वाले मंत्रिमंडल गठन में करीब डेढ़ दर्जन विधायक मंत्री बनेंगे। इसे लेकर राजभवन में तैयारी शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि मध्‍यप्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्‍तार आज हो रहा है। वहीं, इससे पहले भाजपा छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार कर चुकी है। ऐसे में राजस्‍थान में भी मंगल या बुधवार तक मंत्रिमंडल विस्‍तार होने की पूरी संभावना है।

बताया जा रहा है कि अभी मंत्रिमंडल विस्‍तार में डेढ़ मंत्री बनाए जाएंगे। इसका दूसरा चरण लोकसभा चुनावों के बाद देखने को मिलेगा। जिसमें मंत्रियों की संख्‍या बढ़कर 30 तक पहुंच सकती है।

आपको बता दें कि राजस्‍थान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा दो बार दिल्ली जा चुके हैं। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों पर अंतिम मुहर भी लग गई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular