HometrendingBikaner Crime : नयाशहर थाना क्षेत्र में हफ्ता वसूली, दो युवकों से...

Bikaner Crime : नयाशहर थाना क्षेत्र में हफ्ता वसूली, दो युवकों से मारपीट और छीना-झपट्टी

Bikaner. Abhayindia.com नयाशहर थाना क्षेत्र में हफ्ता वसूली का एक ताजा मामला सामने आया है। पुलिस ने दो युवकों के साथ मारपीट कर छीना-झपट्टी के आरोप में दो नामजद सहित अन्‍य जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बजरंग धोरा के पास महेश नगर निवासी 61 वर्षीय रेवंतराम आचार्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविन्‍द्र गोदारा, शकील पठान व डेढ दर्जन अन्‍य जनों ने मेरे बेटे सुनील व प्रदीप को कहा कि तुम्‍हें काफी दिन हो गए हफ्ते के रुपए नहीं दिए। अभी इसी वक्‍त हमें बीस हजार रुपए दो, नहीं तो तुम्‍हारी खैर नहीं। ऐसा कहने के बाद वे मेरे बेटों के साथ लाठी व थाप मुक्‍कों से मारपीट करने लगे। इससे प्रदीप के सिर व शरीर के अन्‍य हिस्‍सों पर चोटें आई। आरोपी मेरी दुकान के गल्‍ले में से रुपए, मोबाइल भी निकाल कर ले गए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular