Hometrendingराजस्‍थान में मुख्‍यमंत्री का नाम फाइनल, ऐलान बाकी, शाह से मिले कई...

राजस्‍थान में मुख्‍यमंत्री का नाम फाइनल, ऐलान बाकी, शाह से मिले कई नेता

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में भाजपा ने स्‍पष्‍ट बहुमत हासिल करने के बाद अब मुख्‍यमंत्री का नाम भी फाइनल कर दिया है। हालांकि, इसका ऐलान करना अभी बाकी है। आपको बता दें कि बाबा बालकनाथ, वसुंधरा राजे, सीपी जोशी सहित राजस्‍थान के कई निर्वाचित नेता दिल्‍ली में ही डेरा डाले हुए हैं। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इन नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान राजस्‍थान भाजपा के प्रभारी अरुण सिंह भी मौजूद रहे। वहीं, बाबा बालकनाथ और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लोकसभा स्पीकर ओल बिरला से मिले।

बताया जा रहा है कि भाजपा ने तीन दिसम्‍बर को ही तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश व छत्‍तीसगढ में मुख्‍यमंत्री का नाम फाइनल कर दिए थे। इधर, सीएम पद पर चयन को लेकर विधायक किरोड़ी लाल मीणा का अहम बयान सामने आया है। उन्‍होंने कहा कि राजस्थान में जिस तरह से वसुंधरा राजे को लेकर एमएलए बयानबाजी कर रहे हैं। यह संगठन के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। मीणा ने कहा प्रदेश में बीजेपी सरकार के गठन के बाद कांग्रेस सरकार के राज में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ SOG और ACB से जांच करवाई जाएगी। उन्‍होंने कहा कि 2024 को ध्यान में रखते हुए जल्द ही मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular