Sunday, June 21, 2026
HometrendingRajasthan Weather : अगले 24 घंटे में 13 जिलों में होगी बारिश,...

Rajasthan Weather : अगले 24 घंटे में 13 जिलों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दो दिनों से रूक-रूक कर रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, अगले चौबीस घंटे में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, नागौर, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर और धौलपुर जिले में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।बहरहाल, दिन से बादलों की आवाजाही और रिमझिम बारिश से कई जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन का अहसास बढा दिया है।

विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटे में बीकानेर, जोधपुर, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, बारां, कोटा, झालावाड़, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!