HometrendingRajasthan Weather : 15 से 17 तक बीकानेर, जोधपुर सहित कई जिलों...

Rajasthan Weather : 15 से 17 तक बीकानेर, जोधपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज 15 से काफी बदल जाएगा। प्रदेश के कई क्षेत्रों में गुलाबी ठंड बढ़ने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 15 से 17 अक्‍टूबर तक बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर और अजमेर जिलों में हल्‍की से तेज बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार, बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ के कई क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है। इससे दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है। बारिश की गतिविधियां तीन दिन चलने के बाद अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्‍क रहेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular