Hometrendingसहायक रजिस्‍ट्रार सहित विभिन्न अराजपत्रित पद अब होंगे राजपत्रित

सहायक रजिस्‍ट्रार सहित विभिन्न अराजपत्रित पद अब होंगे राजपत्रित

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सहायक अभियोजक अधिकारी (अभियोजन विभाग), पर्यवेक्षक बीमा (राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग), आयुष नर्सिंग अधीक्षक ग्रेड-। (आयुष विभाग) तथा तकनीकी शिक्षा विभाग (प्राविधिक शिक्षा मण्डल जोधपुर) के सहायक रजिस्ट्रार के पदों को राजपत्रित पद घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

गहलोत के इस निर्णय से इन विभागों में राजपत्रित पदों के समान उत्तरदायित्व का निर्वहन करने वाले इन कार्मिकों के पद राजपत्रित ना होने की विसंगति दूर की जा सकेगी। इससे इन कार्मिकों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular