जयपुर Abhayindia.com राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों के 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा एक्टिव मोड पर है। भाजपा ने आज राजस्थान, छतीसगढ, मध्यप्रदेश और तेलंगाना के चुनाव प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्त किए हैं। कर्नाटक से आने वाले वरिष्ठ नेता प्रहलाद जोशी को राजस्थान विधानसभा चुनाव की कमान सौंपी है। वहीं, कुलदीप बिश्नोई और नितिन पटेल को चुनाव का सहप्रभारी बनाया है।
पार्टी ने ओम प्रकाश माथुर को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का प्रभारी तथा डा. मनसुख मंडाविया को चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है। डा. मनसुख मंडाविया का संबंध गुजरात से हैं। इसी तरह भूपेंद्र यादव को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की जिम्मेंदारी सौंपी गई है। सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव को बनाया गया है। तेलंगाना की जिम्मेंदारी प्रकाश जावड़ेकर को दी गई है।















