बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में 25000 करोड रुपए के आधारभूत संरचना से जुड़े विकास कार्यों की सौगात देने आ रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए आभार व्यक्त करने के लिए बीकानेर से युवाओं का जत्था आभार पदयात्रा निकालेगा। भाजपा नेता डॉ सुरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं का दल बीकानेर से नोरंगदेसर सभा स्थल तक पैदल यात्रा करते हुए पहुंचेंगे।
आभार पदयात्रा के संयोजक डॉ सुरेंद्रसिंह ने बताया कि आजादी के बाद लगभग पच्चीस हजार करोड़ की योजनाओं का एकसाथ उदघाटन प्रधानमंत्री करेंगे। यह बीकानेर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस उपलब्धि का अभिनंदन करने के लिए युवा पैदल मार्च कर मोदी का आभार प्रकट करेंगे। शनिवार सुबह 10 बजे जयपुर बायपास चौराहे से पदयात्रा रवाना होकर सभास्थल जाएगी।















