Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबागेश्‍वर बालाजी धाम में अवैध हथियार सहित युवक को दबोचा

बागेश्‍वर बालाजी धाम में अवैध हथियार सहित युवक को दबोचा

AdAdAdAdAdAdAd

छतरपुर Abhayindia.com बागेश्‍वर बालाजी धाम में मंगलवार को उस समय हड़कंप सा मच गया, जब एक युवक अवैध हथियार के साथ पकड़ लिया गया। इस घटना को धाम के पंडित धीरेन्‍द्र शास्‍त्री की सुरक्षा से जोड़ा जा रहा है। मौके से युवक के पास से एक कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। शक जताया जा रहा है कि वह किसी वारदात को अंजाम देने आया था। बहरहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पकड़े गए युवक का नाम शिवपुरी निवासी रज्‍जन खान बताया जा रहा है।

रिपोर्टस के मुताबिक, बागेश्वर धाम के परिक्रमा मार्ग के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। इस पर पुलिस ने युवक को दबोचकर उसकी तलाशी ली तो होश उड़ गए। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम रज्जन खान बताया। आरोपी गढा गांव के पास हाइवे पर उतरा था और तभी पुलिस आ गई थी। पुलिस को देखकर वह बागेश्‍वरधाम की ओर भागा, लेकिन पुलिस ने उसे परिक्रमा मार्ग के पास से दबोच लिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!