Hometrendingगुजरात के बाद राजस्‍थान में भी बिपरजॉय का असर, तीन दिन के...

गुजरात के बाद राजस्‍थान में भी बिपरजॉय का असर, तीन दिन के लिए अलर्ट जारी

जयपुर Abhayindia.com अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का गुजरात के तट से टकराने के बाद अब राजस्‍थान में भी असर नजर आने लगा है। प्रदेश के जालोर, बाड़मेर सहित कई जगह पर दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आया। तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने इन जिलों में 16, 17 और 18 जून को पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। यहां तेज बारिश और 80 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी का जोर रहने की संभावना है। वहीं, दर्जनभर से अधिक जिलों में भारी बारिश और अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, 16 जून को जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज के साथ छींटे और जोधपुर संभाग के अलग–अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, सिरोही में भारी बारिश की चेतावनी है। बीकानेर, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसी तरह, 17 जून को जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभागों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और अलग–अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश तथा बीकानेर और जयपुर संभागों में अलग–अलग स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसी तरह18 जून को अजमेर के लिए चक्रवाती तूफान का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि नागौर, सीकर, पाली, भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक, सवाईमाधोपुर जिले में भारी बारिश होगी। वहीं, जयपुर, जोधपुर, चूरू, दौसा, अलवर, करौली, सीकर, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिपरजॉय की आहट के साथ ही बीकानेर रेल मंडल भी अलर्ट मोड पर, ये कर रहा विशेष तैयारी…

बीकानेर में बिपरजॉय के दृष्टिगत प्रशासन ने की अपील, कंट्रोल रूम स्‍थापित, आवश्‍यक सेवाओं के नंबर जारी

बिपरजाॅय को लेकर बीकानेर में भी अलर्ट : कलक्‍टर ने कहा- 16-17 जून को बेवजह घर से नहीं निकलें लोग

बिपरजॉय की आहट से जोधपुर डिस्कॉम अलर्ट मोड पर, अभियंताओं के मुख्यालय छोड़ने पर लगाई रोक

गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की उठती लहरों के बीच सीएम ने दिया संदेश- घर के अंदर रहें, निर्देशों का करें पालन

चक्रवाती तूफान “बिपरजॉय” की आहट, राजस्‍थान के 3 संभागों में अलर्ट जारी

राजस्‍थान : कांग्रेस में उम्रदराज नेताओं के टिकट कटेंगे! 70 पार के 9 मंत्री, 80 पार के 4 एमएलए

खेत पर आवास के लिए मिलेगा 50 लाख रुपये तक का ऋण, अनुदान भी मिलेगा

राहु करेंगे मीन राशि में प्रवेश, पांच राशियों पर होगा सकारात्‍मक असर

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular